वाराणसी, अक्टूबर 26 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत लगभग 25 लाख लोग रविवार को काशी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के अदम्य शौर्य और साहस के साक्षी बने। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के अलावा वायु सेना प्रमुख इंद्रजीत सिंह समेत कई वरिष्ठ सैन्य अफसर भी मौजूद थे। मोदी ने लगभग एक घंटे तक 80 से ज्यादा विमानों का हवाई कौशल देखा। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। खोचवां (मिर्जामुराद) में अरविंद कपड़ा मिल का उद्घाटन करने के बाद दोपहर एक बजे नमो घाट आए। यहां वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गैंजेस' थीम पर हवाई प्रदर्शन में लड़ाकू विमानों की कलाबाजियां देखीं। न...