दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व की प्रतिष्ठित सर्वेक्षण कंपनी अमेरिका डाटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में तीसरी बार लगातार विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता घोषित किया गया है। 68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ लोकप्रियता में उन्हें पहला स्थान, स्विस के राष्ट्रपति को 62 प्रतिशत के दूसरा, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को 61 प्रतिशत रेटिंग के साथ तीसरा स्थान दिया गया है, जबकि अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता 39 प्रतिशत रेटिंग के साथ सबसे नीचे है। ये बातें गुरुवार को दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...