पटना, मार्च 1 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को 75 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत देशभर के नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी जन्मदिन की बधाई देने वालों के प्रति आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.