गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- मोदीनगर। डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय और हार्वर्ड बिजनेस इम्पैक्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत विश्वविद्यालय के एमबीए पाठ्यक्रम में हार्वर्ड बिजनेस इम्पैक्ट के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। एमबीए के विद्यार्थियों को एक वर्ष के दौरान हार्वर्ड बिजनेस इम्पैक्ट सर्टिफिकेट प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों को वैश्विक व्यापार, प्रबंधन और नेतृत्व कौशल की बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...