बदायूं, अप्रैल 17 -- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत गुरुवार को विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी की गयी। जिसे प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने संबोधित किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का उदाहरण है। उन्होंने जो संविधान देश को दिया उसी की बदौलत आज हर व्यक्ति को अपने अधिकार मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा साहेब के अधूरे सपने पूरे कर रहे हैं। केंद्र सरकार लगातार गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए काम कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल ने कहा बाबा साहेब के विचार सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहने चाहिये। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन के नाम पर हिंसा का अधिकार नहीं ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्णा सागर ने कह...