नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- दक्षिणी दिल्ली में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को बनाने का कार्य अगले माह से शुरू होने जा रहा है। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इसे लेकर टेंडर कंपनी को दे दिया गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा जल्द ही इन फ्लाईओवरों को बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। मोदी मिल फ्लाईओवर से आईआईटी गेट तक बनने वाले फ्लाईओवर के दोनों तरफ तीन-तीन लेन की सड़क बनेगी ताकि आसानी से वाहन निकल सकें। कालकाजी मंदिर से मोदी मिल जाने की दिशा में तीन लेन का कैरिज-वे 1140 मीटर लंबा होगा। वहीं इसके विपरीत दिशा में कैरिज-वे 870 मीटर का होगा। साथ ही सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को दोगुना किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मुनक नहर के किनारे बनेगा 16KM लंबा एलिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.