नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक विवादित डॉक्यूमेंट्री दिखाने के मामले में BBC को फौरी राहत मिल गई है। गुजरात के एक एनजीओ 'जस्टिस ऑन ट्रायल' ने 3 साल पहले ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर मानहानि का मुकदमा अब वापस ले लिया है। एनजीओ ने नया मुकदमा दायर करने की अनुमति भी मांगी है। एनजीओ ने आरोप लगाया था कि बीबीसी ने जनवरी 2023 में 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' डॉक्यूमेंट्री प्रसारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय न्यायपालिका की छवि खराब की है।सरकार ने रिपोर्ट को किया था खारिज एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री में यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्रालय की एक ऐसी रिपोर्ट का जिक्र किया गया है, जो पहले कभी प्रकाशित नहीं हुई थी। इस रिपोर्ट मे...