नई दिल्ली, अगस्त 4 -- शेयर बाजार में बिकवाली वाले माहौल के बीच मंगलवार को गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर को खरीदने की लूट मच गई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर में करीब 8% की बढ़त दर्ज की गई। इस वजह से शेयर 2409 रुपये के स्तर तक पहुंचा। शेयर में यह रौनक ऐसे समय आई जब समीर मोदी ने अपनी मां और कंपनी की चेयरपर्सन बीना मोदी के खिलाफ सभी कानूनी मामले वापस लेने की घोषणा की। इससे संस्थापक परिवार के भीतर लंबे समय से चल रहे उत्तराधिकार विवाद के खत्म होने के संकेत मिले।2019 से चल रहा था विवाद मोदी परिवार में यह विवाद नवंबर 2019 में परिवार के मुखिया के.के. मोदी के निधन के बाद से चल रहा था। यह असहमति परिवार के ट्रस्ट के तहत संपत्ति के कंट्रोल और बंटवारे को लेकर थी। इस ट्रस्ट के पास गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी है, ज...