गोपालगंज, जून 13 -- गोपालगंज।देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा आज पूरी तरह मजबूत है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने यह साबित कर दिया है कि यह नया भारत है, जो चुप नहीं बैठता, बल्कि दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा : स्वतंत्रदेव सिंहसरकार की इच्छाशक्ति सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण देश नक्सलवाद से मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है और रेड कॉरिडोर अब ग्रीन ग्रोथ जोन में बदल रहा है। ये बातें सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शहर के सर्किट हाउस में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में कहीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं। यह भी पढ़ें- बारह वर्ष में ज...