नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बैसाखी, पुथंडु और महा बिशुबा पाना संक्रांति के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह विशेष दिन समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे तथा सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए। मोदी ने एक्स पर अंग्रेजी, गुरुमुखी, तमिल और उड़िया में अलग-अलग संदेश साझा करके शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, बैसाखी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बैसाखी का गहरा आध्यात्मिक महत्व भी है क्योंकि यह गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना को भी दर्शाता है। मोदी ने कहा कि पूज्य सिख गुरुओं की शिक्षाएं बेहतर समाज के निर्माण के सामूहिक प्रयासों के लिए सभी को लगातार प्रेरित करती हैं। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर्व खालसा सिरजना दिवस के रूप में मनाय...