नई दिल्ली, मार्च 2 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के युवराज एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की। इसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की। मोदी ने दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर भी उनसे बात की। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इन दोनों देशों पर ईरान ने मिसाइलें दागी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बात की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...