नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली से वर्चुअल माध्यम द्वारा एसजेवीएन की 1320 मेगावाट क्षमता वाली बक्सर ताप विद्युत परियोजना की दूसरी यूनिट (660 मेगावाट) राष्ट्र को समर्पित की। एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) द्वारा विकसित इस परियोजना की दूसरी यूनिट पर 7,221.09 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री, बिहार के उपमुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।बक्सर ताप विद्युत परियोजना स्थल पर भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परियोजना के कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। एसजेव...