नई दिल्ली।, जुलाई 23 -- Sharad Pawar: महाराष्ट्र और देश की राजनीति में जब भी अनिश्चितता के बादल छाते हैं तो सबसे पहला ध्यान मराठा क्षत्रप शरद पवार पर ही जाकर टिकता है। भारतीय राजनीति में शरद पवार को सस्पेंस और असमंजस की राजनीति का सबसे माहिर खिलाड़ी माना जाता है। संसद सत्र में मोदी सरकार द्वारा परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) लाए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी NCP(SP) इस विधेयक पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का साथ देगी? एक तरफ जहां देश के सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं दिग्गज नेता शरद पवार ने अपने अंदाज के मुताबिक पूरी तरह से खामोशी साध रखी है। उनके इस मौन और परस्पर विरोधी कदमों ने सहयोगियों...