नई दिल्ली, मार्च 3 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की। इसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान उनके देश पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई। टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने इन नेताओं से वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा पर चर्चा की। एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए संयुक्त हमले के बाद फोन पर यह बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने पिछले दो दिनों में बहरीन के शाह और सऊदी अरब के युवराज से बात की और दोनों देशों पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा की। मोदी ने कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने जॉर्डन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.