नई दिल्ली, मार्च 10 -- मोदी जी ट्रंप के आगे नतमस्कर हैं। क्या आज देश उसी की सजा भुगत रहा है? ये आरोप और सवाल आप नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के हैं। उन्होंने पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की ओर से जारी बयान का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।मोदी जी ट्र्ंप के आगे नतमस्तक. केजरीवाल ने एक्स अकाउंट पर मंत्रालय की तरफ से किए गए ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- "देश भर में, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर, बाकी सभी कमर्शियल संस्थानों को LPG गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी।" केजरीवाल ने स्थिति के और भी भयानक हो जाने की आशंका जताई है। उन्होंने आगे लिखा- "आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं।" इसके बाद आरोप लगाते हुए सवाल भी किया। केजरीवाल...