नई दिल्ली, मई 25 -- Arvind Kejriwal on Petrol-Diesel Rate: सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 2.61 से 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में चौथी वृद्धि है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद, 15 मई से पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। ईंधन के बढ़ते दामों पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए पीएम मोदी पर सवाल दागा कि मोदी जी ऐसी क्या मजबूरी है... तेल के दाम फिर बढ़ गए हैं। हम फिर भी रूस और ईरान से सस्ता तेल नहीं खरीद रहे हैं। बता दें कि सोमवार को इस ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई म...