नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के नंग धरंग प्रदर्शन पर राजनीति थम नहीं रही है। एनडीए के निशाने पर कांग्रेस से बड़े नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आ गए हैं। कांग्रेस से विरोध में प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। ललन सिंह ने कांग्रेस नेता को अपरिपक्व, लाचार और देशद्रोही गतिविधि वाला नेता बताया है। उनसे माफी मांगने की भी बात कही है। एआई समिट पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की लेकिन खुद फंस गई। नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी, जदयू और एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं ने राहुल गांधी पर सीधा प्रहार शुरू कर दिया। पीए नरेंद्र मोदी ने एक सभा में विदेशी मे...