लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Amit Shah PM Modi: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ताकतवर पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री ने ऐलान कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद चौथी बार भी देश के पीएम बनेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक में शाह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ से देश को एक तरह से संदेश दिया है कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं और आगे भी सरकार का नेतृत्व उनके ही पास होगा। 76 साल के हो चुके पीएम मोदी के बाद भाजपा से प्रधानंत्री कौन को लेकर अटकलों के मद्देनजर अमित शाह का यह बयान काफी महत्वपूर्ण और इच्छुक लोगों की जिज्ञासा शांत करने वाला दो टूक मैसेज है। अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया- 'जमीन पर काम करिए। मोदी तीसरी बा...