नई दिल्ली, मई 29 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी जनसभा के सिलसिले में झाड़ग्राम गए थे। जनसभा के बाद सड़क मार्ग से लौटते समय उनका काफिला अचानक झाड़ग्राम शहर के राज कॉलेज क्रॉसिंग के पास रुका। प्रधानमंत्री ने वहां स्थित छबनलाल स्पेशल झालमुड़ी नाम की दुकान से मात्र 10 रुपये की झालमुड़ी खरीदी और उसका लुत्फ उठाया। इस साधारण सी घटना ने एक सामान्य मध्यवर्गीय परिवार के नौजवान विक्रम की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। वह रातों-रात राष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर छा गया, लेकिन यही शोहरत आज उसकी जिंदगी के लिए सबसे बड़ी मुश्किल बन चुकी है। विक्रम खुद इस बात को स्वीकार करता है। इस घटना के बाद कुमुद कुमारी संस्थान के पास कॉलेज क्रॉसिंग पर स्थित विक्रम की दुकान के ठीक सामने अब चौबीसों घंटे पुलिस का ...