मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज! मंत्रियों की 'क्लास' लेने जा रहे PM, 2 दिन चलेगी बैठक
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रियों के साथ दो दिवसीय विशेष 'चिंतन बैठक' करेंगे। यह बैठक 23 और 24 सितंबर को होगी। सरकार के कामकाज, नीतियों के क्रियान्वयन और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर होने वाली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं, बैठक की टाइमिंग को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट फेरबदल की अटकलों ने भी जोर पकड़ लिया है। हालांकि, सरकार की ओर से कैबिनेट में फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के साथ सरकार के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। खास तौर पर नीतियों को जमीन पर लागू करने की गति, सरकारी योजनाओं की प्रगति, मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल और आम लोगों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।दो दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.