नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर छमाही के महंगाई भत्ते (डीए) का बेसब्री से इंतजार है। यही वजह है कि इन दिनों केंद्रीय कर्मचारियों की नजर कैबिनेट बैठकों पर रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को एक बार फिर से केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में डीए पर कोई फैसला हुआ या नहीं, आइए डिटेल में जान लेते हैं।बैठक में क्या हुए फैसले? बुधवार को कैबिनेट बैठक में रेल मंत्रालय की 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में खड़गपुर-झारसुगुड़ा खंड और कटनी-पेंड्रा रोड खंड के बीच चौथी लाइन, बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड खंड के बीच तीसरी लाइन का निर्माण शामिल है। ये तीनों परियोजनाएं पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिल...