नई दिल्ली।, अगस्त 23 -- Sanjay Raut on Sugar Price: त्योहारों का सीजन आ रहा है। इससे पहले देश में चीनी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसकी वजह से मिठाईयों के दाम भी बढ़ रहे हैं। विपक्ष इसके लिए केंद्र सरकार की नई एथेनॉल नीति को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, सरकार इससे साफ इनकार रही है। चीनी की आसमान छूती कीमतों पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत काफी भड़क गए हैं। उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार के पूरे 12 साल के कार्यकाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मोदी जी के 12 सालों में मौत सस्ती हुई है। संजय राउत ने कहा, "इन 12 सालों में क्या सस्ता हुआ है? मोदी जी के राज में 12 साल बीत चुके हैं। क्या सस्ता हुआ है? मौत सस्ती हो गई है। हादसे सस्ते हो गए हैं। आत्महत्याएं सस्ती हो गई हैं। और कुछ भी सस्ता नहीं हुआ है। चीनी बनाने में इस्तेमाल होने वाले ग...