गिरडीह, जून 19 -- खोरीमहुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल के मौके पर भारतीय जनता पार्टी धनवार विधानसभा क्षेत्र के डोरंडा मण्डल में गुरुवार को संकल्प सभा का आयोजन कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस दौरान डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय तथा कार्यक्रम के प्रभारी पवन साव ने कहा कि नए भारत का यह अमृतकाल है जहां सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याणार्थ योजनाएं चलायी गयी। मोदी ने सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के मूल मंत्रों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर देश और देश की जनता का विकास करने का काम किया है। कहा कि विकसित भारत केवल एक योजना नहीं बल्कि देश के हर नागरिकों के सपने और उम्मीदों का प्रतिबिंब है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश के गरीब, मजदूर, किसान को काफी राहत मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.