हरिद्वार, जून 18 -- सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी माता स्वर्गीय हीराबेन मोदी की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के तहत साधु-संतों को भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा, फल और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में रामायण पाठ, कन्या पूजन, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में मनाया गया जश्न मंदिर संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा...