कटिहार, जून 12 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड को लेकर बारसोई प्रखंड क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इसी क्रम में प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित नील सरस्वती देवी मंदिर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उनके दीर्घ जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- 12 साल कार्यकाल पूरा करने पर पीएम को दी बधाई कार्यक्रम का नेतृ...