वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, हिटी। भाजपाजनों ने रविवार को बूथवार आयोजन कर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के 137वें संस्करण को सुना औऱ उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने सिगरा स्थित कैंप कार्यालय, काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कोनिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गुलाबबाग स्थित कार्यालय औऱ जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने मेंहदीगंज के बूथ संख्या 273 पर मोदी को सुना। महानगर कार्यालय में 'मन की बात' सुनने के पश्चात महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भीषण नेपाल त्रासदी में हुए जान-माल के नुकसान तथा काशी विश्वनाथ मंडल के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा मुंशी के आकस्मिक निधन पर गहरा श...