नई दिल्ली, मार्च 3 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल ने तीन करोड़ 'सब्सक्राइबर्स' का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले विश्व के नेताओं में अपनी बढ़त और अधिक मजबूत कर ली है। दूसरे सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेता ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो हैं। यूट्यूब पर उनके फॉलोअर्स की संख्या मोदी की तुलना में लगभग एक-चौथाई है। मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जो दुनिया भर में उनकी डिजिटल पहुंच और सहभागिता के व्यापक दायरे को रेखांकित करता है। उनके पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक और आप व कांग्रेस की तुलना में चार गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री का य...