मोदी के बर्थडे पर बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी बीजेपी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम पर बोले तेजस्वी
पटना, सितम्बर 16 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी के बर्थडे पर बिहार में 100 करोड़ रुपये के दीया-बाती और तेल के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों का जिया भी जलाएगी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार में बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए इनके पास कुछ नहीं है, लेकिन ये लोग मोदी के लिए 100 करोड़ रुपये फूंकने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार की जनता बाढ़, बेरोजगारी और महंगाई से मर रही है। मगर एनडीए सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 100 करोड़ रुपये का दीया-बाती जलाने जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.