मोदी के पास सनातन शक्ति, कोई बाल बांका नहीं कर सकता: सरमा
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। असोम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को रोहनिया की जनसभा में कहा, कुछ लोग सोचते हैं कि वे नरेन्द्र मोदी को रोक सकते हैं जबकि, मोदी पर करोड़ों मातृशक्ति का आशीर्वाद है। मोदी के पास सनातन भारत का साथ है। इसलिए कोई उनका बाल बांका भी नहीं कर सकता है। सरमा ने कहा कि भाजपा अगले 50 साल तक सत्ता में रहेगी। युवाओं का आह्वान किया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा होना होगा। संबोधन की शुरुआत में हेमंता सरमा ने कहा, वह मां कामाख्या की धरती से बाबा विश्वनाथ की धरती को प्रणाम करने आए हैं। बोले, वर्ष 2001 में गुजरात गंभीर संकट से गुजर रहा था। उस समय भाजपा को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता थी, जो गुजरात को संकट से बाहर निकाल सके और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.