बाराबंकी, जून 10 -- रामसनेहीघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। गरीब, किसान, महिला और युवा केंद्रित योजनाओं ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। यह बात खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने बुधवार को तासीपुर गांव स्थित बूढ़े बाबा शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री शर्मा ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर ...