फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, सरसमल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सोमवार को सेक्टर-65 और सेक्टर-60 में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश और फरीदाबाद ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृष्ण पाल ने कहा कि दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे, जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और अन्य सड़क परियोजनाओं से फरीदाबाद देश के प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल हुआ है। उन्होंने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में फरीदाबाद ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण पाल गुर्जर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...