गाज़ियाबाद, जून 21 -- -कहा विपक्ष के पास न कोई नारा है और न कोई ठोस योजना गाजियाबाद, मोहित शर्मा। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और आज भारत दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास न कोई नारा है और न कोई ठोस योजना, इसलिए वह अनावश्यक मुद्दों को उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।रविवार को नेहरू नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वागत समारोह में मंत्री ने कहा कि यदि राम मंदिर के चंदे या चढ़ावे में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं। मंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की...