वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के दो हजार साल से अधिक के प्राचीन गौरवशाली अतीत को देश स्मरण करता है। सुशासन के रूप में उनका कार्यकाल आज याद आता है। विक्रमादित्य भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिनकी कीर्ति आज भी जनमानस में जीवित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक औऱ राजनीतिक धरा बदल रही है। दो राज्यों के प्राकृतिक सम्बंध देश को सकरात्मक संदेश दे रहे हैं। डॉ. मोहन ने कहा कि विक्रमादित्य का नाम न्याय और पराक्रम का पर्याय है। उनके जीवन पर आधारित यह मंचन न केवल मनोरंजक है, बल्कि शिक्षाप्रद भी है। इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और आयोजकों की सराहना की। कहा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.