गंगापार, जून 16 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा की ओर से जन कल्याण, सुशासन, विकास एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को कोरांव ब्लॉक परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल रहे। सभा का संचालन एडीओ पंचायत विवेक मिश्रा ने किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है, आत्मनिर्भरता बढ़ी है, गरीबों का कल्याण हुआ है, आधारभूत संरचना का निर्माण एवं डिजिटल क्रांति तथा बेसिक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ऐसी स्थिति में जन-जन की जिम्मेदारी है कि उनके कार्यों को आदर्श के रूप में मानते हुए सहयोग करें। यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता बढ़ी : राजमणि कार्यक्रम के बीच विधायक ने आंगनबीड़ी महिलाओं, एनआरएलए...