बारामती, नवम्बर 9 -- महाराष्ट्र में एआई डेटा सेंटर प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर महाराष्ट्र भाजपा का विरोध शुरू हो गया है। इसको लेकर एनसीपी-शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने बड़ी टिप्पणी की है। रोहित पवार ने कहा कि अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में इसी मुद्दे पर ट्रंप को मात खानी पड़ी। रोहित पवार ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ही हार के पीछे वहां पर एआई डेटा सेंटर का निर्माण एक बड़ा मुद्दा रहा। अमेरिकी जनता इसको लेकर विरोध में है, इसलिए ट्रंप की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यहां तक कह डाला कि भाजपा को चाहिए कि वह पीएम मोदी के दोस्त ट्रंप से फोन करके पूछ लें कि वह कितने अपसेट हैं।अगर ऐसा ही रहा तो... एनसीपी-शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने आगे कहा कि महाराष्ट्र भाजपा एआई डेटा सेंटर जैसे प्रोजेक्ट्स यहा...