मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप
गिरडीह, सितम्बर 18 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम गावां बाजार स्थित काली मंडा मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति की कामना भी की। कार्यक्रम में प्रह्लाद सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मनोज सिंह, ललित पांडेय, बृजनंदन पांडेय, विशाल राणा, बबलू साहा, अजीत शर्मा, विकास जोनी, उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.