कोडरमा, जुलाई 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा के जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया लगातार अव्यवस्था का शिकार रही है, जिसका सबसे बड़ा नुकसान करोड़ों मेहनती छात्र-युवाओं को उठाना पड़ा है। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में 152 से अधिक भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इन घटनाओं से लगभग 7.5 करोड़ छात्र-युवा प्रभावित हुए, लेकिन आज तक किसी भी बड़े दोषी के विरुद्ध ऐसी कठोर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे युवाओं का विश्वास बहाल हो सके। यह भी पढ़ें- युवाओं...