कानपुर, मई 12 -- कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस बचाने की अपील का असर दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार को पार्षद नवीन पंडित सहित सात पार्षद अपने-अपने वार्डों से साइकिल पर सवार होकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। वहां मौजूद फरियादियों व कर्मचारियों से डीजल, पेट्रोल और गैस बचत की अपील की। नवीन पंडित ने कहा कि साइकिलिंग से एक तो वार्ड का भ्रमण होगा वहीं, जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू भी होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। जनता को भी साइकिल चलाने का संदेश देते हुए पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, पार्षद कौशल मिश्र, नीरज रक्सौल, गुंजन शर्मा, रमेश, अवधेश वाजपेयी, नीरज त्रिपाठी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे।भाजपा यह भी पढ़ें- ईंधन बचाने को साइकिल पर उतरे भाजपा नेता अमित कपूर पार्षद दल के नेता नवीन ...