हल्द्वानी, जून 10 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पूर्व केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इन वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड और विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र में विकास के अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सीएम ...