मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे के 'बाप' वाले बयान पर BJP का पलटवार, जारी किया गीत
नई दिल्ली।, अक्टूबर 28 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई 'बाप' वाली टिप्पणी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपना अभियान तेज करते हुए एक गीत जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे क्योंकि जनता ने उन्हें चुना है। भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया में इसे शेयर किया है। इन पोस्ट में यह गीत साझा किया गया जिसमें मोदी की विभिन्न तस्वीरें दिखाई गई हैं। भाजपा नेताओं संबित पात्रा, पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी इस गीत का वीडियो साझा किया। गीत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बार-बार कहा गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.