नई दिल्ली, फरवरी 21 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ की बुलंदियों को नई उड़ान देंगे। करीब 105 मिनट के दौरे में नमो भारत और मेट्रो की सौगात देंगे। मेरठ समेत वेस्ट यूपी को संदेश देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र 20 मिनट के भीतर दोपहर 12.30 से 12.50 बजे के बीच नमो भारत (आरआरटीएस) के नए मेरठ खंड और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। यह देश की पहली ऐसी प्रणाली है जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रीजनल ट्रेन और स्थानीय मेट्रो दोनों दौड़ेंगी। वही्ं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। मोदी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर करीब 12:30 बजे मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद नमो भारत ...