कोडरमा, मई 5 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। अहिवरण वंशज मोदी बर्णवाल समाज कोडरमा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित नगर परिषद झुमरी तिलैया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर, नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू व डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश वर्मा को सम्मानित किया गया। साथ हीं उनसे अपेक्षा की गई कि जिस उम्मीद व भरोसे के साथ जनता ने उनसे जिताया है, उन उम्मीदों व विश्वास पर वे कायम उतरेंगे। साथ हीं क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा। नप्रतिनिधियों ने भी समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है और आने वाले दिनों शीघ्र हीं धरातल पर योजनाएं नजर आयेगी। यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत पर कोडरमा में जश्न, झंडा चौक पर हुई आतिशबाजी, बांटी मिठाई मौके पर समाज के कई लोग मौजूद थ...