हापुड़, जून 16 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड स्थित बदहेस्ता स्कूल के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसी दौरान एक बाइक भी पिकअप में पीछे से टकराई गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी हरेंद्र अपनी भाभी संतोष देवी के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की दोपहर हापुड़ से मोदीनगर की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक के आगे हापुड़ से मोदीनगर की तरफ एक पिकअप जा रही थी। पिकअप को चालक सत्य शंकर चला रहा था। मोदीनगर रोड स्थित बदहेस्ता स्कूल के सामने पहुंचने पर सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसके बाद आगे जा रही पिकअप में हरेंद्र की बाइक भी ...