गाज़ियाबाद, दिसम्बर 8 -- मोदीनगर। मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने के लिए सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सांसद का कहना है कि स्टेशन के लाइन पार क्षेत्र में बड़ी आबादी निवास करती है। पहले लाइन पार के लिए पुल बना हुआ था, जिसे तोड़ दिया गया है। लोगों की जरूरत को देखते हुए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना जरूरी हो गया है। सांसद राजकुमार सांगवान की मानें तो केंद्रीय रेल मंत्री ने समस्या का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...