गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद। जीडीए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने मोदीनगर के निवाड़ी रोड स्थित अवैध कॉलोनी में हो रहे निर्माण को सील कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। जीडीए जोन दो की प्रवर्तन टीम शुक्रवार को मोदीनगर की निवाड़ी रोड पहुंची। वहां अवैध कॉलोनी में निर्माण होता मिला। प्राधिकरण की टीम ने उसे सील कर दिया। इसके बाद टीम मेरठ रोड स्थित कादराबाद क्षेत्र में पहुंची। जहां अवैध व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था। टीम ने इसको भी सील कर दिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें एक तरफ हटा दिया। इस दौरान जीडीए अधिकारी, सचल दस्ता और पुलिस बल मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...