कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ग्रामीण कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। चेतना चौराहे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला फूंकने में जिला सचिव अमित कुमार, ग्रीन बाबू सोनकर, श्याम सोनकर के हाथ झुलस गए। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और वहीं गेट के पास बैठ गए। लगभग डेढ़ घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद सभी वापस लौट गए। अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने जनादेश की चोरी की है। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, कलेक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन उन्हें तत्काल बर्खास्त करने व देशद्रोह का अभियोग ल...