चतरा, नवम्बर 1 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। मोथा चक्रवात के कारण हंटरगंज प्रखंड में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। 80 प्रतिशत तैयार हुई धान फसल का पौधा खेत में लेट गया है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों को इस साल धान अच्छी फसल की उम्मीद थी। लेकिन तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। धान के फसल के साथ सब्जियों की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की तैयार फसल को भारी क्षति पहुंचने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। खेतों में लहलहाते धान के फसल बिछावन का रूप ले लिया है। जिससे धान फसल को भारी क्षती पहुंचा है। हंटरगंज प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी ने धान की फसल को भारी नुकसान होने पर किसानों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग सरकार से की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.