नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Gemstone Pearl Details: ज्योतिष और रत्नशास्त्र में मोती को सबसे खास और पवित्र रत्न माना जाता है। इस सौम्य से दिखने वाले रत्न का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। इस ग्रह को मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन से संबंधित माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से अगर किसी व्यक्ति का मन शांत नहीं रहता है और वो बस ओवरथिंकिंग ही करता रहता है तो उसके लिए मोती पहनना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा जो लोग टेंशन बहुत लेते हैं और जिन्हें मूड स्विंग्स की दिक्कत हैं, उनके लिए भी मोती मददगार साबित हो सकता है। हालांकि ये रत्न हर किसी को सूट नहीं करता है। ऐसे में मोती धारण करने से पहले एक बार कुंडली को किसी अनुभवी ज्योतिष को जरूर दिखाना चाहिए। इसके अलावा आइए जानते हैं कि आखिर किन राशियों को मोती को पहनने से बचना चाहिए? साथ ही जानेंगे कि आखिर मो...