सीवान, मई 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पहली बार डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग द्वारा मोती पालन व झींगा पालन योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना का लाभ के लिए इच्छुक किसानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, साथ ही उन्हें सरकार की तरफ से 60 प्रतिशत तक अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। बताया जा रहा कि डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग की इस नई पहल से किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आय का नया स्रोत भी मिलेगा। इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। चूंकि, जिले में पहली बार इस प्रकार की योजना शुरू हो रही है, इसलिए पहले चरण में चयनित किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पालन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

सरकारी अनुदान बहरहाल, सरकार ने जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत डेढ़ एकड़ में मोती पालन व एक एकड़ में झींगा पालन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मोती प...