पटना, अगस्त 27 -- जनशक्ति जनता दल सुप्रिमो और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय पर एक बार फिर बेहद ही संगीन इल्जाम लगाए हैं। इस बार तेजप्रताप यादव ने कहा है कि मोतीलाल राय अब ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar के अधिकारियों को धमका रहा है। जेजेडी सुप्रीमो ने दावा किया है कि मोतीलाल राय JioHotstar पर 'भोजपुरी बवाल' कार्यक्रम के प्रोमो को रुकवाना चाहता है। तेजप्रताप यादव ने अफने आधिकारिक ऐक्स हैंडल पर अपनी बात रखी है। तेजप्रताप यादव ने लिखा, 'महत्वपूर्ण सूचना..मोतीलाल राय, जिसे जनशक्ति जनता दल से निष्कासित किया जा चुका है, के संबंध में लगातार गंभीर शिकायतें एवं आरोप सामने आते रहे हैं। आरोप है कि तेज प्रताप यादव जी के साथ नजदीकी का लाभ उठाकर विश्वासघात करने वाला मोतीलाल राय अब JioHotstar पर प्रसारित होने वाल...